spot_img

Shimla: हिमाचल के किन्नौर में भीषण आग से मंदिर राख, भारी नुकसान

शिमला: (Shimla) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की रूपी पंचायत के गांव नालिंग-2 में कुलदेव नारायण मंदिर (Kuldev Narayan temple) आग की भेंट चढ़ गया। भीषण अग्निकांड में यह मंदिर जल कर राख हो गया। आग लगने की घटना वीरवार देर रात सामने आई। आग इतनी भयानक थी कि इस पर अगले दिन काबू पर पाया जा सका। आग बुझाते समय दो लोग झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और इनकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना में करोड़ों की संपति को क्षति पहुंची है।

ईष्ट देवता का मंदिर राख होने से स्थानीय लोग काफी आहत हुए हैं। मंदिर में अग्निकांड की घटना से हजारों लोगों की आस्था को धक्का लगा है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था और यह स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र था। यह ऐतिहासिक मंदिर लकड़ी का बना था।

पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी ने बताया कि आग से चार अष्टधातु की मूर्तियों को नुकसान हुआ है, वहीं 12 मूर्तियों समेत अन्य सोने-चांदी का सामान जल गया है।देवता के मोतमीन (मुखिया) मुकेश कुमार नेगी के मुताबिक अग्निकांड से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात मिलते ही तहसीलदार निचार चंद्र मोहन और चिकित्सकों का दल अगले दिन शुक्रवार को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में करोड़ों का नुकसान आंका गया है। अग्निकांड में झुलसे लोगों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles