spot_img

Shimla : तीन जिलों में बर्फबारी के आसार, जनजातीय इलाकों में माइनस पारा

Shimla: Snowfall expected in three districts, minus temperatures in tribal areas

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम भले ही इन दिनों साफ बना हुआ है, लेकिन तीन पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा—में (Lahaul-Spiti, Kinnaur, and Chamba) हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं जनजातीय इलाकों में ठंड अभी भी कायम है और तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 23 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर सीमित रहने की संभावना है। इसी वजह से केवल ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली है और कहीं से भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं हुई। विभाग का कहना है कि 24 से 28 फरवरी तक पूरे हिमाचल में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोहरे या ठंडी लहर की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।

इस सर्दी के मौसम में हिमाचल में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। एक जनवरी से अब तक प्रदेश में करीब 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। फरवरी महीना भी लगभग सूखा ही रहा है। महीने की शुरुआत में पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात जरूर हुआ था, लेकिन उसके बाद से लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो बारिश की कमी का असर आगे भी दिख सकता है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के कारण प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। दिन के समय ठंड का असर काफी कम हो गया है, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है। जनजातीय इलाकों में सर्दी का असर बना हुआ है और वहां पारा अब भी माइनस में चल रहा है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुंदरनगर में 8.6, भुंतर में 7.9, धर्मशाला में 11.0, ऊना में 9.2 और नाहन में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालमपुर में 9.0, सोलन में 6.5, मनाली में 3.9 और कांगड़ा में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी में 9.4 और बिलासपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जुब्बड़हट्टी में 9.4 डिग्री और पांवटा साहिब में 14.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल स्पीति जिला के ताबो में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इसी जिला के कुकुमसेरी में पारा माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

Kathmandu : भारत सरकार ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल को दी 10 हजार सेल टियर गैस की मदद

काठमांडू : (Kathmandu) भारत सरकार (Indian government) ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) (Nepal Armed Police Force) को अनुदान स्वरूप टियर गैस सेल...

Explore our articles