spot_img

Shimla : शिमला के कुपवी में घर से पकड़ी साढ़े सात किलो चरस

शिमला:(Shimla ) शिमला जिला के उपमंडल चौपाल के कुपवी थाना (Kupvi police station) के अंतर्गत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस को नेरवा बाजार में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (40) अपने घर में चरस बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार देर रात मोहन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 किलो ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने गुरुवार को बताया कि चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अपने घर पर ही चरस बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles