शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोटखाई की एसडीएम चेतना खडवाल का तबादला किया है। 2015 बैच की एचएएस अधिकारी चेतना खडवाल को एसडीएम पद से बदलकर शिमला में हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का रजिस्ट्रार लगाया है। इस पद का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा को भारमुक्त किया गया है।
जुब्बल के एसडीएम राजीव कुमार सांख्यान के पास कोटखाई के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।
बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार ने वर्ष 2021 में कोटखाई में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद मई 2022 में चेतना खडवाल कोटखाई की पहली स्थायी एसडीएम तैनात की गई थी। चेतना कडवाल ऊना में एसी टू डीसी, कुमारसैन में उपमंडलाधिकारी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।


