spot_img

Shimla: चार जून को इंडी गठबंधन होगा धराशायी : बिंदल

शिमला:(Shimla) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा है कि चार जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आयेंगे और इंडी गठबंधन धराशायी होने वाला है।

बिंदल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निचले स्तर पर खड़ी होने वाली है क्योंकि इन्होनें अपनी वैचारिक दिवालियेपन की इंतहा कर दी है। इसके कारण देशभर में इनके नेताओं की बैखलाहट मंचों पर व मीडिया में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि चार चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब ये अपने घोषणा पत्र से हटकर अलग तरह की घोषणाएं करने में लगे हैं। 75 प्रतिशत चुनाव पूरा होने पर नई घोषणाओं की तरफ बढ़ रहे हैं।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस और कांग्रेस सरकार पूरी तरह आपे से बाहर है। शब्दों के उपर इनका कोई नियंत्रण ही नहीं रहा है। इनके जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास कांग्रेस की उपलब्धि के नाम पर कुछ बताने को नहीं है।

उन्होंने कहा कि इनके नेताओं ने झूठ बोल-बोलकर जनता को जो गुमराह किया है, उसका लावा अब फूटने वाला है। अब इनकी झूठ बोलने की सीमा भी समाप्त हो चुकी हैै और अब ये गुस्से में है, बौखलाहट में है। किसी को भी गाली देने के लिए तैयार बैठे हैं।

Explore our articles