spot_img

Shimla: दुकान में सामान ख़रीदने आने वाली स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत, आरोपी फरार

शिमला:(Shimla) एक शख्स उसकी दुकान (A man his shop) में समान खरीदने आने वाली नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। आरोपित की इस करतूत का भंडाफोड़ तब हुआ, जब एक छात्रा ने स्कूल प्रबंधन को इस बारे जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने अपने स्तर पर जांच बिठाई और फिर आरोपित की पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बहरहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला शिमला जिला के चौपाल थाना क्षेत्र का है।

मामले के अनुसार चौपाल इलाके के एक सरकारी स्कूल के पास आरोपित की दुकान है। सातवीं से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं का सामान खरीदने के लिए अक्सर उसकी दुकान में आना जाना लगा रहता है। आरोप है कि स्कूली छात्राओं के साथ दुकानदार ने कई मर्तबा अश्लील हरकतें कीं। एक छात्रा ने जब यह मामला स्कूल की एक शिक्षिका के संज्ञान में लाया तो स्कूल प्रबन्धन ने एंटी सेक्शुअल हरासमेंट कमेटी की आपात बैठक बुलाकर मामले में जाँच बिठा दी। इस कमेटी ने जांच में आरोपी दुकानदार स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकतें करते पाया गया।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की चौपाल पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाई।

चौपाल पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम सत्य प्रकाश है। मामला सामने आने के बाद आरोपित फरार हो गया। दुकानदार पर करीब एक दर्जन छात्राओं से छेड़खानी का आरोप है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Explore our articles