spot_img

Shimla : हिमाचल के स्कूलों में टर्म सिस्टम खत्म, एनुअल सिस्टम को मंजूरी

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला लिया है। स्कूलों में लंबे समय से टर्म सिस्टम को इस सत्र से खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए टर्म सिस्टम को समाप्त करते हुए एक बार फिर एनुअल सिस्टम को मंजूरी दे दी है। यानी अब इन दोनों क्लास के बच्चे साल में एक बार ही अपनी परीक्षा देंगे।

विभिन्न शिक्षक संगठनों की तरफ से ये मांग की जा रही थी कि से टर्म सिस्टम शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में नहीं था, लिहाजा प्रदेश सरकार ने इसमें बदलाव लाने का फैसला किया है।

दरअसल टर्म सिस्टम के कारण बच्चों को अपने सिलेबस रिवाइज करने के लिए कम समय मिल रहा था और एक एकेडमिक सेशन में दो बार परीक्षाएं होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। दो बार परीक्षाओं के आयोजन से विद्यार्थियों का लगभग दो माह का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो रहा था। वहीं विद्यार्थियों को दो बार परीक्षा में बैठने के लिए शुल्क देना पड़ता था, जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा था।

सीबीएसई बोर्ड और पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, ज मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तराखंड में भी एनुअल सिस्टम ही लागू है। इन सभी कारणों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी टर्म सिस्टम को खत्म कर एनुअल सिस्टम को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं शिक्षा बोर्ड की ओर से भी शिक्षक संगठनों के साथ इस बारे में बैठक में की गई थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में एनुअल सिस्टम लागू किया जाएगा।

समर वेकेशन वाले स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां हैं। ऐसे में छुट्टियों से पहले सिलेबस को कंप्लीट करवाना शिक्षकों के लिए मुश्किल था। शिक्षक भी इस कारण उलझन में थे। इसके साथ ही स्कूलों में अगस्त और सितंबर में जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles