spot_img

Shimla: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश

शिमला: (Shimla) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Congress’s ‘Bharat Jodo Yatra) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया।

हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।’’

कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया।

Mumbai : नागपुर स्थित बीएसएल एनर्जी फैक्ट्री में विस्फोट लापरवाही का नतीजा : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Maharashtra Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule) ने सोमवार को नागपुर में बताया कि प्राथमिक जांच में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles