spot_img
HomelatestShimla: मुख्यमंत्री सुख्खू ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर किया नमन

Shimla: मुख्यमंत्री सुख्खू ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर किया नमन

शिमला: (Shimla) आज प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh) की जयंती है। वीरभद्र सिंह की जयंती पर याद करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू है कहा है कि देवधरा का छह बार कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले हम सभी के प्रेरक व्यक्तित्व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी ने इस प्रदेश को आधुनिक बनाने की नींव रखने के साथ ही यहाँ की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई उड़ान दी। उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का हिमाचल प्रदेश बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करते रहने पर हमें गर्व है। देवभूमि के आदरणीय नेता की जयंती पर पावन स्मृतियों को शत्-शत् नमन।

गौर तलब है कि वीरभद्र सिंह 1983 से लेकर 2017 तक छ बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने चार बार अपना पूरा कार्यकाल पूरा जबकि दो बार वह अल्पकालीन समय के लिए मुख्यमंत्री रहे। इसके अतिरिक्त वीरभद्र सिंह केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने अपना अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1962 में लोकसभा में सांसद चुने जाने के साथ की थी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर