spot_img

Shillong : मेघालय में चुनाव से पहले 33 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ और 8.63 करोड़ रुपए नकद जब्त

शिलांग : मेघालय में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 33.24 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और 8.63 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 91 लाख रुपये की कीमती धातु, 2.54 करोड़ रुपये की शराब और मतदाताओं के बीच वितरित करने के लिए 27.37 करोड़ रुपये का अन्य सामान भी जब्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘18 जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से की गई जब्ती का कुल मूल्य 72.70 करोड़ रुपये है।’’

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

Explore our articles