spot_img

Shajahanpur : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, कई मरे

शाजहांपुर: (Shajahanpur) तिलहर थानाक्षेत्र वीर सिंहपुर के पास शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते नीचे जा गिरी। हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणाें की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।ग्राम प्रधान से अभी तक जाे जानकारी मिली है उसके मुताबिक, धनौरा के मजरा सुनौरा के रहने वाले ग्रामीण वीर सिंहपुर के पास बहने वाली गर्रा नदी में जल लेने आये थे। पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली को बैक करते समय यह हादसा हुआ है। इसमें कई लोगों की मौत हुई है।

वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles