spot_img

Shahjahanpur: निर्माणाधीन मकान में दुर्घटना में छह मजदूर घायल

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
शाहजहांपुर:(Shahjahanpur)
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए बनाया गया लकड़ी और लोहे का ढांचा(shuttering) गिर जाने से छह मजदूर घायल हो गए ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत तारीन बहादुरगंज में अवधेश के मकान की छत डाली जानी थी और उसी दौरान हुई दुर्घटना में वहां काम कर रहे वासिद, धर्मपाल, कासिम, रिजवान, फिदा हुसैन तथा एजाज घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles