spot_img

Shahjahanpur: जलालाबाद चेयरमैन के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर: (Shahjahanpur) उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में जलालाबाद नगर पालिका के चेयरमैन शकील अहमद के भाई ने चेयरमैन के रिश्तेदार साले की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण मनोज कुमार अवस्थी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि जलालाबाद नगर पालिका के चेयरमैन शकील अहमद के साले निहाल (35) मुंबई से शादी समारोह में शामिल होने आए थे ।बुधवार रात सुल्तानपुर गांव में चौथी का कार्यक्रम था। इस दौरान रात करीब दस बजे चेयरमैन के साले कामिल ने चेयरमैन के साले निहाल की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles