शाहजहांपुर:(Shahjahanpur) मदनापुर थाना क्षेत्र (Madnapur police station area) में बुधवार देर रात को मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने गोली मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नयागांव उर्फ मोहम्मदपुर के मजरा मकरंदपुर निवासी 50 वर्षीय पप्पू की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा भाई महावीर अविवाहित है और अलग मकान में रहता है। महावीर के घर के बाहर सरकारी नल लगा हुआ है।बुधवार को नल पर पानी भरने को लेकर महावीर का पप्पू के परिवार से विवाद हो गया।
गांव के लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत करा दिया। लेकिन रात महावीर शराब पीकर आया और पप्पू एवं उसके परिजनों को गालियां देने लगा। पप्पू ने इसका विरुद्ध किया, जिस पर महावीर ने लाइसेंसी बंदूक से छाेटे भाई पप्पू को गोली मार दी। परिजन पप्पू को मदनापुर सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


