spot_img

Shahjahanpur : सपा समर्थित उम्मीदवार के विरुद्ध केस दर्ज

शाहजहांपुर: (Shahjahanpur) जिले की नगर पंचायत निगोही से सपा समर्थित उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के पुत्र मनोज कुमार वर्मा के विरुद्ध एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट द्वारा निगोही कोतवाली पर मुकदमा पंजिकृत कराया गया है।

एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट अमरपाल सोनकर ने निगोही कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार को एफ़एसटी टीम प्रथम निगोही तिलहर रोड पर रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार वर्मा द्वारा जनसभा की जा रही है। एफएसटी टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक जनसभा समाप्त हो चुकी थी। जनसभा की अनुमति मांगने पर प्रत्याशी मनोज वर्मा जनसभा की अनुमति नहीं दिखा सके।प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया कि उम्मीदवार मनोज वर्मा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 143 तथा 171-एच के अंतर्गत प्राथमिकी पंजिकृत की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

Pithoragarh : दिल्ली की प्राइवेट कार में मिलीं आदि कैलाश यात्रा की सवारियां, वाहन सीज व 35 हजार का जुर्माना

पिथाैरागढ़ : (Pithoragarh) जिले में एआरटीओ प्रवर्तन की चेकिंग अभियान जारी है। आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

Explore our articles