spot_img

Shahjahanpur: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Shahjahanpur

शाहजहांपुर: (Shahjahanpur) थाना चौक कोतवाली क्षेत्र (Thana Chowk Kotwali area) में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी सूरज (18) अपने भाई चंदन के साथ बाइक से दूध देने के लिए गर्रा फाटक की तरफ जा रहा था। इस दौरान गर्रा पुल के पास एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सूरज और उसका भाई चंदन सड़क पर गिर गए। सूरज ट्रेक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई चंदन बाल- बाल बच गया। हादसे को देख राहगीर रुक गए और पुल पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Explore our articles