spot_img

Seraikela : भूमाफियाओं के कब्ज़े से गांव में घुसा हाथियों का झुंड

सरायकेला : (Seraikela) जिले के चांडिल प्रखंड के पूड़ीसीली मौजा में भूमाफियाओं के सरकारी जमीन पर कब्ज़े का मामला अब स्थानीय ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बन गया है। दलमा वाइल्डलाइफ सेंक्चुारी (Dalma Wildlife Sanctuary) से सटे इस इलाके में हाथियों का झुंड भोजन और पानी की तलाश में अक्सर विचरता रहा है। लेकिन जंगल की तराई भूमि पर अवैध निर्माण और कब्ज़े के कारण हाथियों का प्राकृतिक रास्ता बाधित हो गया है। यही कारण है कि अब हाथियों का समूह गांवों की ओर बढ़ आया है। अचानक गांव में हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्ज़ा केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास (natural habitat of wildlife) भी नष्ट हो रहा है। पहले जहां हाथियों को जंगल और तराई क्षेत्र में पर्याप्त भोजन और पानी मिल जाता था, वहीं अब वहां टीन शेड लगाकर भूमि घेरने की कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध कब्ज़े के कारण हाथियों को विवश होकर गांव की ओर जाना पड़ रहा है। इससे इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष की आशंका और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब जमीन पर झारखंड सरकार (Jharkhand government) का बोर्ड लगा हुआ है जिसमें साफ लिखा है कि यह भूमि सरकारी है और इस पर क्रय-विक्रय या कब्ज़ा दंडनीय अपराध है, तब भी भूमाफिया खुलेआम कब्ज़ा क्योंब कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और भूमाफियाओं के बीच मिलीभगत के कारण यह सब हो रहा है।

Alipurduar : अलीपुरद्वार में भीषण हादसा, चार महिला चाय श्रमिकों की मौत

अलीपुरद्वार : (Alipurduar) जिले के हासीमारा एशियन हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिला चाय श्रमिकों की मौके पर ही...

Explore our articles