spot_img

Seoul (South Korea) : दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम की हिरासत अवधि अदालत ने 31 अगस्त तक बढ़ाई

सियोल (दक्षिण कोरिया) : (Seoul (South Korea)) दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने आज देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी किम कियोन ही की हिरासत अवधि 31 अगस्त तक के लिए (extended the detention period of Kim Kyon-hee, wife of former President Yoon Suk Yeol, till August 31) बढ़ा दी। विशेष वकीलों की टीम किम से आरोपों के बारे में तीसरी बार गुरुवार को पूछताछ करेगी। देश की पूर्व प्रथम महिला किम को 13 अगस्त को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उनके पति पहले से ही मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के कारण गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

द कोरिया टाइम्स अखबार (The Korea Times newspaper) की खबर के अनुसार विशेष वकील मिन जोंग-की ने बुधवार को बताया कि पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही की हिरासत अवधि 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार को एक अदालत ने किम की हिरासत अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया। उनकी हिरासत अवधि गुरुवार को समाप्त होने वाली थी।

उन्हें मार्शल लॉ के बाद (uproar after martial law) मचे बवाल के बाद लंबी संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया था। अदालत के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी शेयर बाजार में हेराफेरी की योजना में शामिल होने, 2022 के संसदीय उपचुनाव और 2024 के आम चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन में दखलंदाजी करने और व्यावसायिक लाभ के बदले एक ओझा के माध्यम से यूनिफिकेशन चर्च से आलीशान उपहार प्राप्त करने के आरोपों में की गई है। उन्हें पश्चिमी सियोल के गुरो-गु स्थित सियोल दक्षिणी हिरासत केंद्र में रखा गया है। यहां उनके पति पहले से ही हिरासत में हैं। अदालत के आदेश पर गिरफ्तार होने वाली वह देश की पूर्व प्रथम महिला हैं। यह पहली बार है, जब दक्षिण कोरिया में किसी पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को एक साथ हिरासत केंद्र (the first time a former president and his wife have been kept in a detention center together in South Korea) रखा गया है।

Explore our articles