spot_img

Sawai Madhopur: प्रियंका गांधी निजी यात्रा पर रणथम्भौर पहुंचीं

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार देररात अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर पहुंचीं। यहां उनके दो-तीन दिन तक होटल शेर बाघ में रुकने की संभावना है।

बताया गया है कि वह 10 सितम्बर को टोंक जिले के निवाई में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। होटल परिसर सहित आसपास के इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। इस साल प्रियंका तीसरी बार रणथम्भौर पहुंचीं हैं। इससे पहले वह अपना जन्मदिन भी अपने परिवार के साथ रणथम्भौर में मना चुकी है। प्रियंका भारत छोड़ो यात्रा के दौरान रणथम्भौर में चार दिन रुकी थीं। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी भी उनके साथ थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में सभा करेंगी। प्रियंका की सभा से पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग होगी। निवाई की सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे। राजस्थान कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभा में भीड़ जुटाने के लिए टोंक, जयपुर और दौसा के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से चलाया जाएगा। चुनावी साल में कस्बों और गांवों में आठ रुपए में खाने की योजना को सियासी फायदे के हिसाब से अहम माना जा रहा है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles