लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में विकी कौशल और सारा अली खान लीड रोल में हैं। इस जोड़ी ने दर्शकों के ऊपर अच्छी पकड़ बनायी हैं। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम ने 7 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर किसी ने एक दूसरे के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। विकी और सारा की बात करें, तो उन्होंने प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से सबका ध्यान उन्होंने अपनी तरफ खींच लिया। विकी और सारा ने अपने हटके अंदाज में मूवी का प्रमोशन किया। दोनों ने फूले हुए गुब्बारे सें हवा अपने मुंह में भरकर गाना गाने की कोशिश की। विकी तो गाते-गाते बीच में रुक भी गए लेकिन सारा ने जब तक हवा खत्म नहीं हुई, उस टाइम तक वह गाना गा रही थी। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
लक्ष्मण उतेकर ने कहा, ‘जहां पर लोग समझते थे कि खाली बड़ी फिल्म ही थिएटर में चलेगी। अगर आपकी स्टोरी अच्छी है, तो छोटी फिल्में भी बड़े पर्दे पर चल सकती है’। उन्होंने आगे एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा बगैर म्यूजिक के कुछ नहीं हैं। दुनिया की फिल्में अलग और हिंदी सिनेमा अलग ऐसा अनोखा जवाब उन्होंने मीडिया को दिया।
जरा हटके जरा बचके दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूसर है। सारा और विक्की के अलावा फिल्म में इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी अहम किरदार में नजर आएंगे।


