spot_img

Sahibganj : चार लाख बारह हजार के जाली नोट के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

साहिबगंज : (Sahibganj) साहिबगंज जिले के जीआरपी थाना बरहरवा ने चार लाख बारह हजार रुपये जाली नोट के साथ पंजाब के तीर्थ सिंह और इंद्रप्रित सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस बाबत सोमवार को थाना अवर निरीक्षक बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि धनबाद एसपी से मिली गुप्त सूचना के आलोक में सभी पुलिस पदाधिकारी अलर्ट हो गए और संदेह के आधार पर उक्त दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ठीक से जवाब नहीं देने पर इनके बैग की तलाशी ली गयी। बैग से 500 के चार लाख बारह हजार रुपये जाली नोट बरामद किए गए। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि बंगाल के किसी व्यक्ति से उक्त जाली नोट लेकर पंजाब में दो बार खपाए जा चुके हैं। जाली नोट देने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं एक व्यक्ति को मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

T20 World Cup : वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

कोलकाता : (Kolkata) आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में इटली को 42...

Explore our articles