spot_img

Saharsa : सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व.राजकमल चौधरी की पौत्री मेघना चौधरी बनेगी अंतरिक्ष वैज्ञानिक

सहरसा : जिले के महिषी गांव निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व.राजकमल चौधरी की पौत्री का अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रुप में चयन होने पर चहुंओर खुशी का माहौल है।

पिता नीलमाधव चौधरी और माता नूतन चौधरी बहन साक्षी,अनन्या तथा एक भाई आयुष उनके सफलता से हर्षित है। जिसको लेकर ग्रामीण सहित जिलेवासी भी गौरवान्वित है।जेईई एडवांस स्कोर के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तिरुवनंतपुरम में यूजी प्रवेश 2023 के लिये चुना गया है।उनके सफलता पर राजकमल फाउंडेशन के संस्थापक अंशु झा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेघना के चयन हम सभी सहरसावासी के लिए गर्व की बात है।

आज मेघना ने अपनी इस सफलता से विदुषी भारती एवं अपने दादा सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजकमल चौधरी के नाम को गौरवान्वित करने का काम किया है।वही मनमन झा,श्रीकृष्ण झा,मदनमोहन ठाकुर,प्रदीप झा सहित अन्य लोगो ने उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Explore our articles