सहरसा : शास्त्रीय संगीत की अलख जगाने वाली अग्रगण्य संस्था निनाद द्वारा 20 वां निनाद उत्सव रविवार को प्रेक्षागृह में धूमधाम सें आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्त्ति सह लोकायुक्त मीहिर कुमार झा,प्रमंडलीय आयुक्त नीलम चौधरी,डीआईजी मनोज कुमार, डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु कुमार एवं निनाद के डायरेक्टर राजीव कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
अर्चना चौधरी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में आगत अतिथियों को मिथिला परम्परा अनुसार पाग चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।साथ ही संगीत को बढाबा देने के लिए कार्यक्रम के प्रायोजक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात अन्वेषा वर्मा एवं सुदेश सरकार के द्वारा स्वागत गीत गणेश वंदना के साथ मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर न्यायमूर्त्ति सह पूर्व लोकायुक्त झा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवाओ को गुरू शिष्य परम्परा को बरकरार रखते हुए अपनी संस्कृति व संगीत के प्रति आकर्षित करने हेतु निनाद द्वारा वर्षों से संस्था चलाये जा रहे है।जिसके कारण अब तक दर्जनो कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने में सफलता हासिल की है।मै इस संस्था को स्थापना काल से ही देख रहा हूं।निनाद के डायरेक्टर राजीव कुमार सिन्हा एवं नीलम चौधरी की मेहनत रंग लाई रही है।इस तरह का आयोजन सहरसा जैसे शहरो में होना आवश्यक है।
आयुक्त चौधरी ने कहा कि सहरसा की भूमि संगीत साहित्य कला के लिए उर्वरा भूमि है।ऐसे में इस तरह के आयोजन को लेकर बहुत दिनों से मन मे लालसा थी लेकिन चुनाव के कारण विलंब हुआ। इस सफल आयोजन के लिए डीआईजी,डीएम एवं एसडीओ को शुभकामना दी।आज यह उत्सव आरंभ हुआ है।जो आने वाले दिनों मे इस प्रकार के उत्सव का आयोजन होता रहे। जिससे शास्त्रीय संगीत व लोक संगीत के प्रति युवाओ की अभिरुचि जगें।
उन्होंने कहा हालांकि जिला में होने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ मैने देखा सभी कार्यक्रम में कलाकारों एवं श्रोताओ को संगीत के प्रति काफी अभिरुचि और श्रद्धा व्याप्त है।यहां साहित्य संगीत एवं लोकगीत कण-कण मे बिखरे पड़े है।
मौके पर डीआईजी मनोज कुमार ने सभी कलाकारों एवं मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति शुभकामना जताई।इस अवसर पर अन्वेषा वर्मा एवं सुदेश सरकार के द्वारा गणेश वंदना एवं कत्थक नृत्य कर दर्शक का मन मोहा।वही सुजात खान नें सितार वादन एवं शास्त्रीय गायन आईना झूठ बोलता नही प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए जिससे दर्शक झूम उठे।


