spot_img

Sagar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सागर आएंगे

सागर: (Sagar) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज (सोमवार को) मध्य प्रदेश के सागर आएंगे। वे यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री खट्टर शासकीय वायुयान से दोपहर 2:30 बजे सागर के ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से कार द्वारा दोपहर 3:25 बजे सुरखी जाएंगे और जनसभा में शामिल होंगे। सुरखी की जनसभा के बाद मनोहर खट्टर शाम 4:20 बजे सागर स्थित सर्किट हाउस आएंगे तथा शाम 5:30 बजे मकरोनिया में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। खट्टर रात 8 बजे सागर में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम सागर में करेंगे तथा 19 सितंबर को सुबह 9:30 बजे ढाना हवाई पट्टी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Explore our articles