spot_img

Sagar : दबंग ने वृद्ध को पीटा, दुखी होकर लगा ली आग

सागर : सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के तिगराखुर्द गांव में दबंग द्वारा मारपीट के बाद लकवाग्रस्त वृद्ध ने खुद को आग लगा ली। आग के कारण वृद्ध का शरीर 90 फीसदी झुलस गया है। घटना शनिवार शाम की है। बुरी तरह से झुलसे वृद्ध को बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तिगराखुर्द गांव निवासी भगोनी रैकवार (56) पिछले 8-10 सालों से लकवाग्रस्त है। शनिवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी गांव का ही रविंद्र घोषी वहां आया और पुरानी रंजिश पर से भगोनी के साथ मारपीट करने लगा। भगोनी के चीख पुकार की आवाज सुनकर घर में काम कर रहा उसका बेटा पुष्पेंद्र बाहर आया और रविंद्र से पिता को बचाया। रविंद्र पुष्पेंद्र के साथ भी झूमाझटकी करने लगा, तभी भगोनी घर के अंदर गया और वहां रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटों से जलता हुआ भगोनी घर के बाहर आया, जिसके बाद पुष्पेंद्र व उसके परिजनों ने बचाया। लगभग पूरी तरह से झुलस चुके भगोनी को इलाज के लिए तुरंत बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इजाल जारी है। घायल के पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि करीब तीन माह पहले गांव का ही रहने वाला आरोपी रविंद्र घोषी उसके घर के सामने गाली गलौच कर रहा था, जिसकी शिकायत गांव वालों ने उसके पिता से की थी, इसी बात को लेकर रविंद्र भगोनी से रंजिश रखे हुए था। शनिवार को इसी रंजिश के चलते उसने घर के बाहर बैठे भगोनी से मारपीट की।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles