रुड़की:(Roorkee) रामनगर स्थित उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सुभाष शाखा का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरमा सिंह ने की।
मुख्य वक्ता सहदेव सिंह ने बताया कि संघ के 6 उत्सव में रक्षाबंधन के माध्यम से संघ संदेश देना चाहता है कि देश में छुआछूत, भेदभाव, पक्षपात, अशिक्षा, अभाव से आत्मीय जनों की रक्षा कर देश को परम वैभव पर ले जाएं। सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व इसके आधार हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रक्षासूत्र से बंध कर महाबली राजा ने नारायण को द्वारपाल से मुक्त किया गया और श्री कृष्ण द्वारा द्रोपदी के चीर हरण में रक्षा की गई। उसी प्रकार सूत से बने सूत्र द्वारा राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए रक्षा करें।
इस कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र ध्यानी, ऋषिपाल, गोविंद, मुकेश, डॉक्टर रामपाल और विजेंद्र आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


