spot_img

Rohtak : इंश्योरेंस के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी में तीन गिरफ्तार

रोहतक : राज्य की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन लाेगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से करीब चार लाख रुपये, मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक धर्मबीर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर उसके साथ 17 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर क्राइम टीम को सौंपी थी।साइबर क्राइम पुलिस ने जांच पड़ताल कर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपित ऑनलाइन पॉलिसी बेचने वाली कंपनी में जॉब करते थे। कोरोना काल में कंपनी ने उन्हें निकाल दिया और इसके बाद कम सैलरी पर रखा था। पुलिस तीनाें आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर पाकिस्तान सीमा पर नए डीजीएमओ होंगे

मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई होंगे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सेना में बड़ा बदलाव किया जा...

Explore our articles