अपनी बैंक डिटेल व पहचान साझा ना करें, आपको ठगी का शिकार बना सकते
रोहतक : पुलिस द्वारा महम आईटीआई व आईसी कालेज में साइबर अपराध बारे विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। थाना साइबर की टीम ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बातों में आकर या किसी भी तरह के लालच मे आकर अपनी निजी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक से संबंधित जानकारी ना बताए। साथ ही किसी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल या अनजान नंबरों से उनके पास भेजे गये लिंक पर क्लिक ना करें और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे कि बैंक खाता, आधार नम्बर, ओटीपी किसी से शेयर न करे।
हैकर्स फर्जी मैसेज डालकर आपके बैंक से संबंधित अकाउंट को ब्लॉक करने की धमकी देकर आपकी बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर आपको ठगी का शिकार बना सकते है। फ्रॉड कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर बैंक खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर आमजन से ठगी करते है। साइबर अपराध थाना टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर उनके पास बैंक खाते को ब्लॉक करने संबंधित किसी प्रकार की कॉल, मैसेज आता है तो किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त बताए गए नंबर पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें।


