spot_img

Rohtak : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर वकील से ठगे 30 लाख रूपये

युवकों से अधिवक्ता की कोर्ट परिसर में हुई थी मुलाकात

पीडित को थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रोहतक : परिजनों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक अधिवक्ता से 30 लाख रूपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीडित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव ईस्माइला-9 बी निवासी रवि खत्री ने बताया कि वह रोहतक कोर्ट में पिछले चार साल से अविधवक्ता के तौर पर कार्य कर रहा है। पीडित ने बताया कि संदीप व कुनाल निवासी उतर प्रदेश, अमित निवासी नोएडा व प्रवीण निवासी हनुमान चौक राजस्थान से रोहतक कोर्ट परिसर में किसी मामले को लेकर उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने अधिवक्ता को बताया कि उनकी काफी बडे लोगों से जान पहचान है और अगर किसी खास व्यक्ति को रेलवे में टीटी, इंकम टैक्स डिपार्टमेंट में क्लर्क व जीडीएस में पोस्टमैन की नौकरी लगवाना है तो वह उन्हें लगवा देंगे। रूपये व कागजात के अलावा और कुछ नहीं देना करना है।

अधिवक्ता उनके झांसे में आ गया और अपने बेरोजगार चाचा व ताऊ के लडक़ों को उपरोक्त पदों पर नौकरी लगावने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से पांच पांच लाख रूपये आरोपियों के खाते में डलवा दिए। कुछ दिनों बाद संदीप ने अधिवक्ता को फोन कर कहा कि आपके लडक़ों के ज्वाईनिंग लेटर आ गए है और इन्हें दिल्ली व रोहतक में ज्वाइन करना है। जब अधिवक्ता ने अपने स्तर पर विभागों में जाकर ज्वाईनिग लेटर के बारे में पता किया तो वह फर्जी निकले। पीडित ने जब इस संबंध में युवकों से बातचीत करने का प्रयास किया तो उनसे समपर्क नहीं हो सका। आर्य नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में रवि की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles