spot_img

Rohtak : राहुल गांधी अपनी बात रखने जाते हैं विदेश: डॉ. संजीव बल्यान

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक पर भी साधा निशाना

पहलवान से बातचीत के मामले को लेकर संतुष्ट नजर आए मंत्री

रोहतक : केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बाल्यान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में सबसे भयभीत व्यक्ति हैं। जो अपनी बात रखने के लिए भी विदेश जाते हैं, विदेश में जाकर वह देश की साख को खराब करते हैं। यही नहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मलिक एकमात्र ऐसा व्यक्ति है, जो एमरजेंसी में सरकार के दबाव में कांग्रेस ज्वाइन कर गए थे, ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्या विश्वास किया जाए। अगर उन्हें कुछ कहना था तो वह पद पर रहते हुए बोलते।वे गुरुवार को सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मेें पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पहलवानों के मुद्दे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ बाल्यान ने कहा कि देर जरूर हुई है लेकिन सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पहलवान भी बातचीत के दौरान संतुष्ट नजर आए हैं। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को भी संजीव बाल्यान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह कभी भी लाठीचार्ज के पक्ष में नहीं रहे हैं। लेकिन किस तरह की परिस्थितियां रही वह एक अलग विषय है। जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां तक सरकार की बात है, तो सरकार ने किसानों के हित के लिए बहुत से काम किए हैं।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र को मिली कई बड़ी सौगात: डॉ. अरविंद शर्मा

सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ से सांपला तक की मेट्रो रेल लाइन की मांग भी उन्होंने उठाई थी, जिस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो रेल लाइन का निर्माण होगा। उसके उपरांत सांपला तक भी मेट्रो को लाया जाएगा। इसी प्रकार से फरुखनगर से झज्जर को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए सरकार ने बजट 1235 करोड रुपए की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि रोहतक में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक भी केंद्र सरकार द्वारा दी गई एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि सांपला के अंडरपास को भी मंजूर करवाया गया है। झज्जर के बाढ़सा में स्थापित किए गए एम्स की वजह से अनेक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जल्द ही इसका विस्तारण किया जाएगा और एमबीबीएस की कक्षाएं भी आरंभ होगी। इसी प्रकार से 152डी का निर्माण किया गया है, जिससे रोहतक और चंडीगढ़ की दूरी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसलों के एमएसपी मूल्य में भी वृद्धि की है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles