spot_img

Rohtak : राेहतक में कार्य में कोताही बरतने वाले चार बिजली कर्मचारियों को नोटिस जारी

रोहतक : (Rohtak)हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दो फरवरी को रोहतक में बिजली सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इन सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायतों के निदान में होने वाली देरी के कारणों के स्पष्टीकरण का उत्तर देना होगा अन्यथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उर्जा मंत्री के निर्देशानुसार, अधीक्षक अभियंता (एसई) ने लापरवाही बरतने पर रोहतक के एक्सईएन सब डिवीजन नंबर वन के एएलएम अंकित, एएलएम नरेश, एलएम संजय और एएलएम कृष्ण तथा रोहतक के एसईएनएस यू/एस डिवीजन नंबर- 2 के एएलएम सुरेश (एएलएम), जेई विकास कौशिक और एलएम रामबीर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उर्जा मंत्री ने राजीव गांधी विद्युत भवन, रोहतक स्थित बीएसके शिकायत केंद्र का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायतों की समीक्षा की थी। निरीक्षण में यह सामने आया कि कई शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा में नहीं किया गया था।

उर्जा मंत्री ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा था कि जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा समय तक लंबित रही हैं, उनकी जांच कर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करें और लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।


New Delhi : ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2026: डार्विन और मैके में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (Australian Cricket Board) ने बुधवार को अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट...

Explore our articles