spot_img

Rohtak : गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्राः सतीश नांदल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, बिना किसी भेदभाव के हरेक वर्ग को मिल रहा लाभ

गांव किलोई खास व किलोई दोपाना पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

रोहतक : देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा पात्र परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यात्रा के माध्यम से पात्र लोगों व परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह बात हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर गांव किलोई खास व किलोई दोपाना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

सतीश नांदल ने कहा कि सरकार किसी भी राजनीतिक दल विशेष की हो सकती है। लेकिन सरकार का दायित्व समाज के हर वर्ग का कल्याण करना होता है। मौजूदा सरकार भी इसी दिशा में कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जा रहा है और पात्र लोगों का परिवारों को हाथों-हाथ लाभ प्रदान किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. दिनेश घिलौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबके सामूहिक प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति के सिर पर छत, खाने को रोटी व कपड़े की सुविधा के साथ-साथ जब देश में प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

व्यवस्था परिवर्तन से शासन हुआ पारदर्शीःमंजू हुड्डा

जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के निजी सहायक सुनील लाकड़ा, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन नीरज, सूरजमल किलोई, नरेश खुंडिया, सुखबीर, सतीश रोहिल्ला, विजय कुमार, पूजा रानी, किलोई दोपना के सरपंच भजन लाल व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Explore our articles