ऋषिकेश:(Rishikesh) केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में पीएम जनभागीदारी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर एक साइकिल रैली भी निकाली गई।
बुधवार को विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली में विद्यालय के 113 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। दूसरी ओर पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में 259 फलदार पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने बताया पीएम जनभागीदारी योजना के अंतर्गत 28 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम सभी केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे ।
विद्यालय के खेल शिक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर में खून का संचार सही प्रकार से होता है। इससे प्रदूषण भी काफी हद तक कम होता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका अलका नेगी के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र गंगवार, सबा परवीन, रमैया खान, याशिका विष्ट, प्रतिभा भंडारी, अनुराधा नेगी, कामिनी शर्मा व विजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


