spot_img

Rishikesh : महापौर ने दो हाई मास्ट लाइट और हाईटेक शौचालय का किया उद्घाटन

Rishikesh: Mayor inaugurated two high mast lights and hi-tech toilets

ऋषिकेश: (Rishikesh) महापौर अनीता ममगाईं ने शुक्रवार को शिवा एनक्लेव और भरत विहार क्षेत्र में दो हाई मास्ट लाइट के साथ हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए निगम कटिबद्ध है। नगर निगम को विकसित करके यहां पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

महापौर ने कहा कि वार्ड संख्या 24 के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए हाई मास्ट लाइट की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की गई थी। इस संदर्भ में क्षेत्रीय पार्षद विकास तेवतिया द्वारा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी रखा गया था। हाई मास्ट लाइट लगने से रात्रि में क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही जंगली जानवरों की आमद पर भी रोक लग सकेगी।

हाईटेक शौचालय की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम के विभिन्न वार्डों में हाईटेक शौचालयों का निमार्ण कराया जा रहा है, जोकि चरणबद्ध श्रृंखला में आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण करने पर स्थानीय लोगों द्वारा महापौर का अभिनंदन भी किया गया।

Explore our articles