spot_img

Rewa : दिन दहाड़े डॉक्टर को क्लीनिक में घुसकर मारी गोली

रीवा : रीवा जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े क्लीनिक के अंदर घुस डॉक्टर को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक से फरार हो गए है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ दिवाकर सिंह हर दिन की तरह अपने क्लीनिक में बैठकर मरीज देख रहे थे। गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक उनकी क्लीनिक के सामने बाइक से रुके। दोनों ही युवकों के चेहरे ढ़के हुए थे। एक युवक बाइक पर ही सवार था। दूसरा युवक बाइक से उतर कर क्लीनिक के अंदर पहुंचा। उसने डॉक्टर से ही पूछा कि दिवाकर सिंह कौन हैं। उन्होंने कहा कि मैं ही हूं, बताओ क्या काम है। इसना सुनते ही युवक ने उन पर बंदूक तान दी और फायर कर दिया। गनीमत यह रही की गोली कहीं और नहीं लगी। सिर्फ कान को छूकर निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक में सवार होकर सिरमौर की तरफ भाग खड़े हुए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आरोपी युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं। वारदात किए जाने का कारण भी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद डॉ दिवाकर सिंह को इलाज के लिए रीवा भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles