spot_img

Rawalpindi :अदियाला जेल प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया पूरी तरह स्वस्थ

रावलपिंडी : (Rawalpindi) कई तरह की अटकलों के बीच पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर के अदियाला जेल प्रशासन (Adiala Jail authorities in Pakistan’s Rawalpindi city) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) (former Prime Minister and Pakistan Tehreek-e-Insaf) के प्रमुख इमरान खान को लेकर गुरुवार को स्थिति स्पष्ट की। जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया कि इमरान को अदियाला जेल से गुप्त रूप से कहीं और स्थानांतरित किया गया है। जेल प्रशासन ने इस बात का भी खंडन किया कि पूर्व प्रधानमंत्री खान किसी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से पीड़ित हैं। जेल अधिकारियों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट (Pakistan Today report) के मुताबिक जेल प्रशासन ने बयान में कहा कि अदियाला जेल से उनके स्थानांतरण की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको चिकित्सा सहायता भी मिल रही है। प्रशासन की ओर से यह स्पष्टीकरण तब जारी किया गया जब उनकी पार्टी पीटीआई ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को 6 सप्ताह के लिए एकांत कारावास में रखा गया है और परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की भी खबरें थीं।

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan’s Defense Minister Khawaja Asif) ने दावा किया कि इमरान को जेल में पहले की तुलना में कहीं अधिक आराम मिल रहा है। एक दिन पहले बुधवार को इमरान की तीन बहनों नोरीन खान, अलीमा खान और उज़मा खान (Noreen Khan, Aleema Khan, and Uzma Khan) ने अपने भाई से मिलने के लिए जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उनके बाल पकड़कर घसीटा और पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटा गया।

इमरान 2022 में सत्ता गंवाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में (jail since August 2023 after losing power in 2022) बंद हैं। उनके ऊपर भ्रष्टाचार और आतंकवाद के 186 मामले दर्ज हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनको सप्ताह में 2 बार परिवार और वकीलों से मिलने की अनुमति दी है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles