रतलाम : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारी सीजऩ के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर ठहराव के साथ राजकोट से बरौनी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।
मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार गाडी संख्या 09569 राजकोट बरौनी स्पेशल 10 नवम्बर से 29 दिसम्बरतक राजकोट से प्रति शुक्रवार को 12.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(23.10/23.20 शुक्रवार) होते हुए प्रति रविवार को 03.30 बजे बरौनी जंक्शन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी राजकोट स्पेशल 12 नवम्बर,2023 से 31 दिसम्बर तक बरौनी से प्रति रविवार को 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(18.15/18.25, सोमवार) होते हुए प्रति मंगलवार को 05.50 बजे राजकोट पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओ में वाकानेर, सुरेन्द्रनगर, अहमदाबाद, नडियाड, आनंद, छायापुरी, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, बयाना, फतेहपुर सिकरी, आगरा फोर्ट, टूण्डला, गाविन्दपुरी,प्रयागराज, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इस त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे जिसमें लगभग एक ओर की यात्रा में एक बार में 1200 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उपरोक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।


