spot_img

Ratlam: मप्र के रतलाम में आज सुबह ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, यात्री सुरक्षित

रतलाम :(Ratlam) रतलाम से इंदौर जा रही भीलवाड़ा-अंबेडकरनगर डेमू ट्रेन की दो बोगियों में रविवार सुबह आग (fire) लग गई। यह ट्रेन यहां से 6ः30 बजे रवाना हुई थी। प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन के पास धुआं उठता देख यात्री चौकन्ना हुए। फौरन गाड़ी को रोका गया। यात्री फटाफट अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरे और दूर जाकर खड़े हो गये। वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे प्रशासन (railway administration) ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद 7:50 बजे फायर ब्रिगेड कर्मचारी पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि दोनों बोगी पूरी तरह जल गई हैं। अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles