रतलाम : अपने ही पुत्र के आतंक से त्रस्त माता-पिता ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पर दो घंटे तक धरना दिया, तब कहीं जाकर तहसीलदार ने उनकी बात सूनी और संबंधित थाने में भेजा ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
ग्राम मावता के निवासी पन्नालाल प्रजापति और उनकी पत्नी शांतिबाई हाथों में तख्ती लिए हुए बैठी थी और अपने पुत्र द्वारा प्रताडि़त किए जाने, मारपीट करने और जमीन से बेदखल करने का उल्लेख तख्तियों पर किया हुआ था। बुजुर्ग दंपत्ति प्रशासन से अपने बेटे के आतंक से मुक्त करवाने की मागं कर रहे थे।
मामला शुक्रवार दोपहर का है। काफी देर बैठने के बाद स्टेशन रोड़ थाना पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने उनसे चर्चा कर तहसीलदार मनोज को अवगत करवाया। मनोज ने पिपलौदा के तहसीलदार से चर्चा की और बुजुर्ग दंपत्ति को पिपलौदा तहसीलदार व थाने पर भेजा।
पन्नालाल प्रजापत का कहना है कि उसका पुत्र शिवनारायण उनके साथ मारपीट करता है, खाना नहीं देता और घर में बंद करके रखता है। दो बार मावता पुलिस चौकी पर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। तहसीलदार मनोज के आश्वासन के बाद बुजुर्ग दंपत्ति को कुछ आस बनी है। देखते है उनको न्याय मिलता है कि नहीं मिलता।


