spot_img

Ratlam : दो करोड़ की भूमि मुक्त कराकर महिला को कब्जा दिलाया

रतलाम : कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विगत दिनों विशेष जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई थी, जिसमें खासतौर पर भूमि के कब्जे से पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए पहल की जाकर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुनील जायसवाल तथा जिला पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू के दल द्वारा पीडि़तों के आवेदनों पर विशेष कैंप में सुनवाई की गई थी।

सुनवाई में रतलाम निवासी शोभा पिता दुर्गा दत्त उपाध्याय अपनी भूमि पर अन्य व्यक्तियों के कब्जे की शिकायत लेकर आई थी। उसकी भूमि पर नामली के व्यक्तियों द्वारा 5 साल से कब्जा कर लिया गया था। महिला की शिकायत पर अधिकारियों के दल ने जांच की, जमीन जिले के नामली में हाईवे से लगी हुई है। जांच पड़ताल में भूमि शोभा उपाध्याय की पाई गई, उसके नाम से रजिस्ट्री भी थी और पावती भी थी।

भूमि सर्वे नंबर 376/2 लगभग 2 बीघा जमीन का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है। एसडीएम त्रिलोचन गौड़ तथा तहसीलदार, पटवारी आदि बुधवार को मौके पर पहुंचे और महिला को बेशकीमती जमीन का कब्जा दिलाया।

Mumbai : महाराष्ट्र में देसी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम ‘अजीतदादा पवार’ के नाम पर रखने को मंजूरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे (Maharashtra Agriculture Minister Dattatreya Bharane) ने सोमवार को घोषणा की कि देसी गाय अनुसंधान एवं...

Explore our articles