spot_img

Ranchi: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

रांची:(Ranchi) रांची के अलग-अलग क्षेत्रों (Different areas of Ranchi) में शुक्रवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की और वट सावित्री की कथा सुनी। पुजारियों ने महिलाओं को सावित्री सत्यवान की व्रत कथा सुनाई ।

इस अवसर पर महिलाओं ने मां सावित्री को नये वस्त्र, कई प्रकार के फल-फूल, सिंदूर, चूड़ी देकर वट वृक्ष की परिक्रमा की और वृक्ष पर कलावा बांधा। महिलाओं ने वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर हर बार नैवेद्य अर्पित किया। किसी ने मूंगफली तो किसी ने सिक्का या अन्य सामग्री अर्पित कर और जल देकर मंगल कामना की। कोकर, लालपुर, बरियातू, बूटी मोड़, हरमू, धुर्वा सहित अन्य स्थानों पर सुबह से ही महिलाओं को पूजा अर्चना करते देखा गया।

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर पाकिस्तान सीमा पर नए डीजीएमओ होंगे

मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई होंगे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सेना में बड़ा बदलाव किया जा...

Explore our articles