spot_img

Ranchi: रांची में तीन मंदिरों में तोड़फोड़, सड़क जाम, समझाने में जुटी पुलिस

रांची:(Ranchi) रांची में एक बार फिर मंदिर (temple) में तोड़फोड़ हुई है। मामला बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा का है, जहां असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों (temples) में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्तियों को खंडित कर दिया है।

सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा शिव मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशूल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित किया है। खबर क्षेत्र में अहले सुबह आग की तरह फैली। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ मंदिरों में जमा होने लगी है। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाये हुए है। थाना प्रभारी और डीएसपी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके पहले आठ जनवरी को भी रांची के बरियातू में श्रीराम जानकी मंदिर में चोरी हुई थी। चोरी के बाद मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।

Explore our articles