spot_img

Ranchi : पटना जा रहे इंडिगो विमान का रांची एयरपोर्ट पर टायर हुआ पंक्चर, यात्रियों में हड़कंप

रांची : (Ranchi) राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport in the capital Ranchi) पर शुक्रवार की दोपहर को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान (Indigo Airlines plane) का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद इस विमान को रांची में ही ग्राउंडेड करना पड़ा। विमान में लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। घटना का पता चलते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते इसमें सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर 3:15 बजे कोलकाता से रांची में लैंड (plane landed in Ranchi from Kolkata at 3:15 pm) हुआ था। लैडिंग के बाद जब एप्रन पर विमान की नियमित जांच की गई तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई। ऐसे में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया और पटना जाने वाले सभी यात्रियों को टैक्सी से पटना के लिए रवाना किया गया, जबकि पटना से लखनऊ जान वाले यात्रियों को कनेक्टिव फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक विमान देर रात को रांची से उड़ान भरेगा।

हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की खबर नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस स्टाफ ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे लेकर विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles