spot_img

Ranchi : अवैध महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री करानेवाले रैकेट का भंडाफोड़

रांची : जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग अवैध तरीके से महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री करानेवाले रैकेट का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। नामकुम प्रखंड के चंदाघासी में जिला उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी की । उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने दो अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त किया है।

रांची एयरपोर्ट के पीछे चंदाघासी ग्राम में अवैध तरीके से चल रहे अड्डे को ध्वस्त करते हुए जिला आबकारी टीम ने 800 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर चुलाई शराब जब्त किया। साथ ही उत्पाद अधिनियम के तहत संचालक पर एफआईआर भी किया है।

रैकेट अवैध तरीके से महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री कराता था। यह रैकेट शालीमार बाग, हटिया और विधानसभा के आसपास गरीब आदिवासी महिलाओं के माध्यम से हड़िया बिक्री करा रहा था। कुछ महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत लाभ दिलाते हुए आजीविका के वैकल्पिक साधन उपलब्ध करा कर सम्मानजनक जीविका से जोड़ा भी गया। इसके बावजूद उक्त क्षेत्र में हड़िया बिक्री बढ़ती जा रही थी। गहनता से जांच में ये बात सामने आयी कि आदिवासी महिलाओं से हड़िया बिक्री कराने के पीछे रैकेट काम कर रहा है। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई गयी, जिसमें दो अवैध अड्ड़ों को ध्वस्त कर दिया गया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

Explore our articles