spot_img

Ranchi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-शुक्रिया रांची, झारखंड स्थापना दिवस और भैया दूज की देशवासियों को बधाई

रांची:(Ranchi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (मंगलवार) रात झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची में उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सड़कों पर प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री ने रात को ही इसके लिए आभार जताते हुई एक्स पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, रांची में इतनी रात जिस प्रकार बड़ी संख्या में मेरे परिवारजनों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया, वो अभिभूत करने वाला है। प्रधानमंत्री आज भी झारखंड में हैं।

इस बीच आज (बुधवार) सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भैया दूज की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा है कि भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक पर्व है। देशभर के अपने परिवारजनों को इस पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में हैं। वो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली भी जाएंगे।

New Delhi : पीयूष गोयल ने पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने मंगलवार को कहा...

Explore our articles