रांची : (Ranchi) मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Chief Minister’s MLA representative Pankaj Mishra) को रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से रिम्स लाया गया, जहां सेंट्रल इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद रिम्स के पेइंग वार्ड के कमरा संख्या 14 में शिफ्ट किया गया। इससे पूर्व 29 जुलाई, 2022 को भी पेट दर्द होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था।


