spot_img

Ranchi: चतरा में पांच नक्सलियों की मौत से बौखलाए माओवादी संगठन के बंद पर झारखंड पुलिस चौकन्ना

रांची:(Ranchi) चतरा (Chatra) में पांच नक्सलियों की मौत से भाकपा माओवादी संगठन बौखला गया है। संगठन ने इसके विरोध में आज (15 मई) उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है। बंद का असर रविवार आधी रात से दिखना शुरू हो गया है। बंद का असर सड़क और रेल मार्ग पर भी पड़ सकता है।

नक्सली संगठन के बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। भाकपा माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता संकेत ने बयान जारी कर इस बंद का ऐलान किया था।

इस बीच खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि बंद के दौरान संगठन ने पुलिस पर हमला करने की साजिश रची है। राज्य पुलिस की विशेष शाखा के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो (एसआईबी) के एसपी ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। लोहरदगा, चतरा, लातेहार, चाईबासा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक : (Bangkok) भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Explore our articles