spot_img

Ranchi : जैक ने इंटरमीडिएट परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी। अब 15 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जा सकेंगे। काउंसिल ने चालान जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 16 से 20 दिसंबर तक और बैंक चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के फॉर्म 28 नवंबर से ही भरे जा रहे हैं।

Explore our articles