spot_img
Home jharkhand Ranchi : हेमंत सोरेन पार्ट-3 सरकार गठबंधन का फाइनल चैप्टर साबित होगाः...

Ranchi : हेमंत सोरेन पार्ट-3 सरकार गठबंधन का फाइनल चैप्टर साबित होगाः प्रतुल शाहदेव

0
213

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हेमंत सोरेन सरकार पार्ट थ्री सरकार गठबंधन के इतिहास की अंतिम सरकार साबित होगी। प्रतुल ने लिखा कि हेमंत सोरेन पार्ट वन में झारखंड की दुर्दशा को जनता ने बहुत करीब से देखा था। अपराध चरम पर था। महिला उत्पीड़न रिकॉर्ड छू रहा था। भ्रष्टाचार का बोलबाला था। बेरोजगारों को छला गया था। नौकरी और हक मांगने निकले युवाओं को पुलिस के द्वारा को डंडे से पीटा गया था। विपक्ष पर सैकड़ों फर्जी मुकदमे किए गए थे।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट-2 में चम्पाई सोरेन को सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी को गर्म रखने के लिए पांच महीने बैठाया गया और उसके बाद कोल्हान टाइगर को सिंहासन से उतार दिया गया। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोरेन परिवार को परिवार के बाहर का कोई भी सदस्य लंबे समय तक राज्य के सर्वोच्च पद पर लंबे समय तक मंजूर नहीं था। प्रतुल ने इसे झारखंड के आदिवासियों विशेष कर कोलहान क्षेत्र के निवासियों का अपमान बताया।

प्रतुल ने कहा कि अब हेमंत सोरेन पार्ट-3 की शुरुआत हुई है। ये झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन के लिए फाइनल चैप्टर साबित होगा। इन पांच वर्षों में इस गठबंधन की सरकार ने झारखंड और यहां के खनिज को इतना लूटा है कि जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। हेमंत सोरेन सरकार के बारे में एक प्रचलित कहावत था कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सोरेन सरकार ने ठगा नहीं।