spot_img

Ranchi: जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई छह को

रांची:(Ranchi) झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की ओर से सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी है।

मामले में रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। जयराम महतो ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त प्रथम ( AJC 1) की कोर्ट में होगी।

उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया था।

South 24 Parganas : शराब में ज़हर मिलाने का आरोप, तीन की मौत

दक्षिण 24 परगना : (South 24 Parganas) जिले के बसंती थाना इलाके (Basanti police station area of ​​South 24 Parganas district) में पुरानी दुश्मनी...

Explore our articles